spot_img

दिल्ली दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन, नड्डा की बैठक में होंगे शामिल…

HomeCHHATTISGARHदिल्ली दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन, नड्डा की बैठक में होंगे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। डॉ. रमन इस दौरान पार्टी आलाकमान जेपी नड्डा से मिलेंगे। जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की एक बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। बैठक में पार्टी की आगामी कार्य योजना पर चर्चा हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच छत्तीसगढ़ के चार चेहरों में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में आदिवासी वर्ग की रेणुका सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। चर्चा है कि रेणुका सिंह को रिप्लेस कर छ्त्तीसगढ़ से किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है।

पिछड़ा वर्ग से विजय बघेल, सुनील सोनी, सामान्य वर्ग से सरोज पाण्डेय, संतोष पाण्डेय और अनुसूचित जाति से गुहाराम अजगले के नाम की चर्चा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कहना है कि ये पूरी तरह से पार्टी हाईकमान का मामला है, लेकिन छ्त्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।