spot_img

बिहार चुनाव: गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, सीएम नीतिश कुमार की मौजूदगी में ली सदस्यता

HomeNATIONALबिहार चुनाव: गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, सीएम नीतिश कुमार की मौजूदगी...

पटना. सेवानिवृत्त होने से पहले वीआरएस लेने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) ने जेडीयू से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) ने जेडीयू की सदस्या हासिल की। रविवार शाम 4 बजे सीएम नीतीश कुमार ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। गुप्तेश्वर पांडे ने शुक्रवार को ही एनडीए के साथ जाने के स्पष्ट संकेत दिए थे।

बक्सर से लड़ सकते है चुनाव

पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey)जेडीयू की बक्सर सीट से चुनाव लड़ सकते है। सीएम नीतिश कुमार से चर्चा के बाद, एक प्रेस कांफ्रेस में वे पार्टी ज्वाइन करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। बक्सर सीट से गुप्तेश्वर पांडेय के हल्ले ने लोकल नेताओं के खेमे में खलबली मचा दी है। आपको बता दे कि गुप्तेश्वर पांडेय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस से सुर्खियों में तब आए जब उन्हें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर औकात से जुड़ी टिप्पणी की थी। गुप्तेशवर पहले पूर्व डीजी (महानिदेशक) नहीं है जो रिटायरमेंट के बाद सियासी पारी खेलने जा रहे हैं।