spot_img

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सरसो तेल की सीसी की माला पहनकर किया महंगाई का विरोध

HomeCHHATTISGARHप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सरसो तेल की सीसी की माला...

रायपुर : पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल के महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश भर में कांग्रेसजनों ने कोविड-19 मापदंडों का पालन करते हुए अपने घरों में बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया और महंगाई कम करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सरसों तेल की सीसी की माला पहनकर अपने निवास बस्तर बाड़ा के सामने धरना दिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आए भाजपा की सरकार ने देश की जनता का जीना दूभर कर दिया है।

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस कांग्रेस शासनकाल के अपेक्षा दोगुनी कीमत पर मिल रहा है 70 किलो का सरसों का तेल 200 किलो, सोयाबीन का तेल 175 किलो, खाद्य सामग्री के कीमत आसमान छू रही है और केंद्र में बैठी सरकार गूंगी बहरी हो कर बैठी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर था उस दौरान देश में पेट्रोल 70 लीटर और डीजल 60रु पर लीटर में मिलता था एवं रसोई गैस 400 में जनता को मिलता था।

मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत प्रति बैरल 68 डॉलर से भी कम है। इसके बावजूद देश की जनता को पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस खरीदी दर से दोगुनी कीमत में मिल रहा है इसके पीछे मोदी सरकार की गलत नीतियां एवं मोदी के चंद पूंजीपतियों मित्रो की मुनाफाखोरी है देश की जनता महंगाई से त्राहिमाम्-त्राहिमाम् कर रही है और मोदी भाजपा की सरकार गरीब जनता के ऊपर महंगाई का प्रहार पर प्रहार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महंगाई को लेकर एक जुलूस और ऊट पटांग बयानबाजी करने वाले भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल निराशा और असफलताओं से भरा हुआ है। महंगाई कम करने की वादा करने वाली सरकार महंगाई को राष्ट्रवाद बताकर आम जनता के जेब में डाका डाल रही है और भाजपा के नेता महंगाई से पीडि़त रिक्शा चालक, ठेला, व्यवसाय, रोजी मजदूरी करने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के बजाय खाना-पीना छोड़ देने एवं गाडिय़ों में पेट्रोल-डीजल नहीं डलवाने की सलाह देते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने निवास बस्तर बाड़ा सिविल लाइन में महंगाई के खिलाफ धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, प्रदेश के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, कांग्रेस संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता विकास तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, सरिक रईस खान, मोहमद अली, सुबोध हरितवाल, साक्षी वर्मा उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के सामने धरना दिया। राजीव भवन के सामने धरना प्रदर्शन में हाथठेले पर बाइक रखकर पेट्रोल की महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया गया।