spot_img

Big Breaking : महासचिव पद से हटाई गई सरोज पांडेय, कई दिग्गज चेहरे भी बदले…

HomeCHHATTISGARHBig Breaking : महासचिव पद से हटाई गई सरोज पांडेय, कई दिग्गज...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री समेत कई बड़े पदों में फेरबदल किए है। इस बदलाव में BJP के दिग्गज नेताओं को हटाकर कई नए चेहरों पर दांव लगाया गया है।  भाजपा के इस संगठनात्मक बदलावों के तहत राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटा दिया गया है। इनकी जगह अब दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सी टी रवि और तरुण चुग को पार्टी ने नए महासचिव बनाया है।

युवामोर्चा में भी बदलाव करते हुए पार्टी ने युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान सौंपी है।पार्टी ने ओबीसी मोर्चा में के लक्ष्मण, अल्पसंख्य मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्धीकी और लाल सिंह आर्य को एससी मोर्चा के प्रमुख बनाया है। समीर ओरांव को एसीटी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। राधा मोहन सिंह, मुकुल राय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती भेन शियाल, डी के अरुणा, एम चूबा आव, अब्दुल्ला कुट्टी नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए है।