केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 85,362 नए पॉजिटिव केस मिले है। वहीं बीते 24 घंटे में 1,089 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 59,03,933 हो गई है।
देश में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 9,60,969 है। इसके अलावा इस वायरस को अब तक 48,49,585 लोगों ने मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस वायरस के चलते देश में 93,379 लोगों की मौत हुई है।