spot_img

IPL2020 : चेन्नई सुपर किंग्स की दूसरी हार, जीत के साथ दिल्ली नंम्बर वन पर…

HomeSPORTSIPL2020 : चेन्नई सुपर किंग्स की दूसरी हार, जीत के साथ दिल्ली...

वेबडेस्क। IPL 2020 के आज के मुकाबले में चेन्नई सुर किंग्स की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हरा दिया। आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए थे। 176 रन के स्कोर को पाने के लिए उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोने के बाद 131 रन ही बना सकी। इस सीजन में CSK की ये लगातार दूसरी हार और दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है। यही नहीं आज की इस जीत ने दिल्ली को पॉइंट टेबल का सरताज भी बनाया है।

नहीं चला माही का बल्ला
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 12 गेंद पर 15 रन ही बना सके। चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। केदार जाधव ने 26 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली के रबाडा ने चटकाए तीन विकेट
दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, एनरिच नोर्त्जे को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली। इससे पहले दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ 43 गेंद पर 64 रन बनाए। पृथ्वी ने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। शिखर धवन 35 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 और मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट हुए।