spot_img

मंगलवार को शेयर बाजार रहा मंगल, दिखाई दी बढ़त

HomeINTERNATIONALBUSINESSमंगलवार को शेयर बाजार रहा मंगल, दिखाई दी बढ़त

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स मे 108.15 और निफ़्टी में 54.1 अन्नको की बढ़त दिखाई दी। बीएसई में शामिल 32 में से 31 इंडेक्स में आज बढ़ोतरी दर्ज करी गयी। बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के शेयर में तो करीब 12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

इससे पहले सोमवार के दिन शेयर मार्किट में कोरोना के चलते और साथ ही में देश में फिर से लॉक डाउन लगने के आशंका के बीच शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स में 1707 अंको की गिरावट दर्ज की गयी थी और ये 47,883 अंको पर बंद हुआ था। वही बात करे निफ़्टी की तो उसमे भी 524 पॉइंट की गिरावट देखहि गयी थी और ये 14310 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयर में गिरावट देखी गयी थी।

अमेरिका के बाजारो में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस के शेयर में 0.16 फीसदी की गिरावट देखी गयी, और ये 55.20 अंक नीचे गिरकर 33,745.40 पर बंद हुआ । इसके अलावा अमेरिका के ही नैस्डैक में 0.36 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी और ये 50.19 अंक नीचे गिरकर 13,850.00 पर बंद हुआ। इसके अलावा फ्रांस और जर्मनी के बाजार में भी गिरावट देखी गयी।