spot_img

जगदलपुर पहुंचे गृहमंत्री शाह, पुलिस लाइन में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

HomeCHHATTISGARHजगदलपुर पहुंचे गृहमंत्री शाह, पुलिस लाइन में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर। गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंच गए है, साथ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद है। गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री बघेल पुलिस लाईन जगदलपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी खबर: क्या छत्तीसगढ़ में लग सकता है LOCKDOWN, मुख्यमंत्री ने लिया ये बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर

गौरतलब है कि 3 मार्च को सुकमा-बीजापुर सीमा पर सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षा बलों के जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 4 घंटे तक चली लड़ाई में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए और घायल भी हुए। नक्सलियों का बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए और इस घटना में 31 जवान घायल हुए हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : Car Accident :  डिवाइडर से जा टकराई कार, बाल बाल बचे…

जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद गृह मंत्री शाह, मुख्यमंत्री बघेल के साथ बीजापुर के बासागुड़ा कैंप जाएंगे। जहां कैंप में जाकर जवानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद जगदलपुर जाएंगे। इसके बाद जगदलपुर जाएंगे। जहां नक्सल मुद्दे को लेकर अहम बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अधिकारी शामिल होंगे। संभावना जताई जा रही है कि गृह मंत्री नक्सलियों के खात्मे को लेकर बड़े फैसले ले सकते हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : Gold Price Update: 5वें दिन भी लगातार सोने की कीमत में गिरावट, अब ये है 10 ग्राम सोने की कीमत 

जगदलपुर से वापस आने के बाद अमित शाह रायपुर आएंगे। यहां घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे। बता दें कि बीजापुर मुठभेड़ में 31 जवान घायल हुए हैं।