spot_img

रायपुर रेल मंडल ने को मिली टॉप 10 में जगह, 39.12 मिलियन टन किया माललदान

HomeCHHATTISGARHरायपुर रेल मंडल ने को मिली टॉप 10 में जगह, 39.12 मिलियन...

रायपुर। रायपुर रेल मंडल (Raipur Railway Division) ने पिछले वर्ष में अपने लदान संबंधी प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 31 मार्च 2021 तक 39.12 मिलियन टन की कुल लोडिंग की उपलब्धि हासिल की है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में की गई लोडिंग से 9.7 प्रतिशत ज्यादा है।

भैयाजी ये भी पढ़े : West Bengal Election : ममता के आरोप, 63 शिकायतें…एक पर भी…

अप्रैल और मई 2020 में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान पिछले वर्ष की तुलना लदान कम हुआ था, बावजूद इसके बेहतर संपर्क नीतियों को ग्राहकोउन्मुख बनाते हुए तथा ग्राहकों से सीधे संपर्क के माध्यम से रायपुर मंडल नए अवसर बनाने में सफल रहा।

इन नए अवसरों के परिणाम स्वरूप वितीय वर्ष 2020- 2021 में माल लदान में महत्वपूर्ण वृद्धि प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। साथ ही रायपुर मंडल भारतीय रेल के प्रमुख शीर्ष मंडलों में 08 स्थान पर रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक रायपुर मंडल (Raipur Railway Division) ने अब तक के सर्वाधिक वैगनों के लदान की उपलब्धि हासिल की है। दिनांक 31 मार्च, 2021 को 4105 वैगनों का लदान किया जो पिछले वर्ष से अधिक है।

रायपुर रेल मंडल द्वारा कोयला, स्टील प्लांट के लिए रॉ-मटेरियल, पिग आईरन, फिनिश्ड स्टील, आयरन ओर, सीमेंट, फूड ग्रेन फर्टिलाइजर, मिनरल ऑयल, कंटेनर इत्यादि का माल लदान किया है।

Raipur Railway Division बनाएगा नए कीर्तिमान-DRM

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी को आगामी वितीय वर्ष (2021- 2022) में भी नए कीर्तिमान हासिल कर रेल राजस्व के क्षेत्र में और अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

भैयाजी ये भी पढ़े : GST में अब तक की रिकार्ड वसूली, 1,23,902 करोड़ रुपए का…

मंडल द्वारा 39.12 मिलियन टन लदान एवं रायपुर मंडल भारतीय रेल के प्रमुख शीर्ष 10 मंडलों में बने रहने पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) डॉ दर्शनीता बी. आहलूवालिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश विश्नोई ने भी ख़ुशी जाहिर की है।