spot_img

Big News : नारायणपुर में नक्सली हमला, जवानों से भरी बस में IED ब्लास्ट

HomeCHHATTISGARHBASTARBig News : नारायणपुर में नक्सली हमला, जवानों से भरी बस में...

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया है। नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को निशाना बनाया है।

इस हमले में कुछ जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है, वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक बस में दो दर्जन से ज़्यादा की संख्या में DRG जवान मौजूद थे।

ये सभी कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे, तभी माओवादियों ने इस बस को अपना निशाना बनाया और ब्लास्ट किया है। ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच हुआ है।

IED ब्लास्ट में तीन शहीद

सूत्रों की अगर मानें तो इस IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। हालाँकि ये संख्या अभी और बढ़ सकती है।

इधर अब तक रिलीफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो सका है, जिसकी वज़ह से मामलें की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।