spot_img

आज भाजपा फोड़ेेगी प्रदेश में विकास के नारियल

HomeNATIONALCOUNTRYआज भाजपा फोड़ेेगी प्रदेश में विकास के नारियल

भोपाल। शिवराज सरकार का एक साल का कार्यकाल 23 मार्च को पूरा हो रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ढोल-ढमाकों के साथ विकास के नारियल फोड़ेगी और जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएगी। इस चार दिनी अभियान की शुरुआत 22 मार्च को विधानसभा क्षेत्र और जिला मुख्यालयों पर पत्रकार वार्ता से होगी।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : साल लकड़ी की कर रहे थे तस्करी, एक…

यहां विधायक या विधानसभा चुनाव-उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे नेता जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इस अभियान में कोरोना गाइडलाइन का पाल किया जाएगा यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने वर्चुअल पत्रकार वार्ता में दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहतेथे कि नारियल फोडऩे वाली पार्टी है, तो हम 23 मार्च को विकास का नारियल फोड़ेंगे। जिने कार्य पूरे हो गए हैं और जिनका निर्माण चल रहा है। उन स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ता नारियल फोड़ेंगे।