spot_img

पं. दीनदयाल की जयंती पर पीएम मोदी करेंगे संबोधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और राजनाथ भी होंगे शामिल

HomeCHHATTISGARHपं. दीनदयाल की जयंती पर पीएम मोदी करेंगे संबोधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा...

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रधार पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शुक्रवार को देशभर में मनाई जाएगी। इस दौरान भाजपा की ओर से पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक नेता सोशल मीडिया के ज़रिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा के सभी सोशल प्लेटफार्म में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधन सुनने की अपील की है। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों को भाजपा मुख्यालय और जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालयों में संबोधन सुनने के लिए कहा गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति की ओर से उपाध्याय की जयंती वर्चुअल समारोह होगा, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सम्बोधित करेंगे। शाम 5 बजे समारोह का विश्व संवाद केन्द्र समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।