कोलकाता। भाजपा से बगावत कर अपना इस्तीफा दे चुके यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने टीएमसी का हाथ थमा है। तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने भाजपा पर जामकर हमला बोला है। उन्होंने बंगाल में टीएमसी सरकार की वापसी की बात भी कही है।
भैयाजी ये भी देखे : अजय चंद्राकर का सीएम भूपेश से सवाल, किसानों को कब मिलेगा…
मीडिया से चर्चा के दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा कि “इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा।”
कोलकाता: पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। pic.twitter.com/VA5m352QuO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2021
सिन्हा (Yashwant Sinha) ने कहा कि “मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव (8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के ख्याल से लिया गया है।”
Yashwant Sinha का आरोप-भाजपा ने किया हमला
भाजपा पर निशाना साधते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा “बंगाल में तृणमूल कांग्रेस बीजेपी के साथ बहुत ही भयानक संघर्ष में है।
भैयाजी ये भी देखे : भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का दौरा, दो दिन तक मैराथन…
बीजेपी का आज देश में एक ही मकसद है, हर चुनाव को येन-केन-प्रकारेण जीतना। इसलिए ममता जी को अपंग करने के लिए नंदीग्राम में आक्रमण किया।”
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस बीजेपी के साथ बहुत की भयानक संघर्ष में है। बीजेपी का आज देश में एक ही मकसद है, हर चुनाव को येन-केन-प्रकारेण जीतना। इसलिए ममता जी को अपंग करने के लिए नंदीग्राम में आक्रमण किया: यशवंत सिन्हा, टीएमसी pic.twitter.com/m3ffo7Mbo2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2021