spot_img

आज़ादी के बाद शहीद हुए 30,000 से अधिक जवान, भोपाल में शौर्य स्मारक का होगा निर्माण : चौहान

HomeNATIONALCOUNTRYआज़ादी के बाद शहीद हुए 30,000 से अधिक जवान, भोपाल में शौर्य...

भोपाल : देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर कारयक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत की। भारत की आजादी को 15 अगस्त 2022 में 75 वर्ष पूरे होंगे। देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के 75 हफ्ते पहले से ही केंद्र सरकार द्वारा कार्यक्रम के आयोजनों का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बाद देश के सीमाओं की सुरक्षा करते हुए 30,000 से ज्यादा सैनिक शहीद हुए हैं। हमने तय किया कि भोपाल में शौर्य स्मारक बनाया जाएगा। शिवराज सिंह की ओऱ से क्रांतिकारियों के जन्म स्थान और कर्म स्थान का विकास करने की बात कही गई है इसके साथ ही उनकी स्मृति में हर जगह स्मारक बनाए जा रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद हमारे 30,000 से अधिक जवान लड़ते-लड़ते शहीद हुए हैं। उनको श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मैंने निर्णय लिया था कि भोपाल में शौर्य स्मारक का निर्माण हो। आज हम यहाँ चैन से बैठे हैं क्योंकि हमारे वीर जवान सीमाओं पर डटे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह चल रहा था तो दूसरी तरफ गरज रहे थे हमारे अमर शहीद नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिन्होंने सबसे पहले मणिपुर और अंडमान निकोबार में तिरंगा झंडा लहरा कर भारत को स्वतंत्र करने का ऐलान कर दिया था। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को फाँसी की सज़ा हुई, अगर चाहते तो भाग सकते थे लेकिन भागे नहीं। साथियों ने उन्हें छुड़ाने की योजना बनाई। यह जानकर भगत सिंह का चेहरा गुस्से से लाल हो गया। उन्होंने कहा कि एक भगत सिंह मरेगा तो हज़ारों भगत सिंह पैदा होंगे।