spot_img

समुद्र में भटके एक मर्चेंट पोत ने भारतीय नौ सेना से लगाई मदद की गुहार, मिली मदद

HomeINTERNATIONALसमुद्र में भटके एक मर्चेंट पोत ने भारतीय नौ सेना से लगाई...

नई दिल्ली। यमन की खाड़ी में एक भटके जहाज़ में आई तकनिकी खराबी के बाद उसने भारतीय नौ सेना (Indian Navy) से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद खाड़ी में तैनात आईएनएस तलवार ने उनकी मदद कर सही रास्ते पर लौटाया है।

भैयाजी ये भी देखे : अमृत महोत्सव का आगाज़, पीएम मोदी ने बताया “नमक” का मतलब

जानकारी के मुताबिक 11 मार्च 2021 को एक भटके मर्चेंट कार्गो जहाज एमवी नयन से आईएनएस तलवार को एक ब्रॉडकास्ट कॉल प्राप्त हुई, जिसमें तकनिकी सहायता का अनुरोध किया गया था।

यमन से इराक के ट्रांजिट पर यह जहाज अपने प्रोपल्सन, पावर जेनेरेशन मशीनरी तथा नैवीगेशनल इक्विपमेंट की विफलता के कारण 9 मार्च 2021 से ही समुद्र में भटक रहा था।

Indian Navy ने एमवी नयन को शुरू किया

एमवी नयन की परेशानी के आरंभिक हवाई आकलन के आधार पर भारतीय नौसेना (Indian Navy) जहाज ने उस पोत की सहायता करने के लिए जिसके क्रू में 7 भारतीय थे, नौका द्वारा एक तकनीकी टीम के साथ-साथ अपनी वीबीएसएस (विजिट बोर्ड, सर्च एंड सीजर) टीम को रवाना किया।

नौसेना टीमों ने एमवी नयन के इक्विपमेंट को चालु करने के लिए लगतार सात घंटे काम किया। इस जहाज़ में दोनों जनरेटरों, स्टीयरिंग पम्प, सी वाटर पम्प, कम्प्रेसर तथा प्रमुख ईंजन को वापस शुरू किया गया।

भैयाजी ये भी देखे : डॉ रमन ने लगाया कोरोना का टीका, वीणा सिंह ने भी…

नौसेना टीम ने एमवी नयन के अगले बंदरगाह की उसकी यात्रा शुरू होने से पहले जीपीएस एवं नेवीगेशन लाइट जैसे नेवीगेशन उपकरणों को भी प्रचालित करने में सहायता की।