spot_img

टॉय फेयर 2021 : पीएम मोदी ने किया आगाज़, कहा-आधुनिक लूडो तब “पच्चीसी” था…

HomeNATIONALटॉय फेयर 2021 : पीएम मोदी ने किया आगाज़, कहा-आधुनिक लूडो तब...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टॉय फेयर 2021 (Toy Fair 2021) का उद्घाटन किया। यह मेला 27 फरवरी से 2 मार्च, 2021 तक चलेगा।
पीएम ने टॉय फेयर 2021 में अपने संबोधन में कहा कि “आप सभी से बात करके ये पता चलता है कि हमारे देश के खिलौना उद्योग में कितनी बड़ी ताकत छिपी हुई है। इस ताकत को बढ़ाना, इसकी पहचान बढ़ाना,आत्मनिर्भर भारत अभियान का बहुत बड़ा हिस्सा है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, बंगाल में…

ये पहला toy fair केवल एक व्यापारिक या आर्थिक कार्यक्रम भर नहीं है। ये कार्यक्रम देश की सदियों पुरानी खेल और उल्लास की संस्कृति को मजबूत करने की एक कड़ी है।”

उन्होंने कहा कि “सिंधुघाटी सभ्यता, मोहनजो-दारो और हड़प्पा के दौर के खिलौनों पर पूरी दुनिया ने रिसर्च की है। प्राचीन काल में दुनिया के यात्री जब भारत आते थे, तो भारत में खेलों को सीखते भी थे, और अपने साथ लेकर भी जाते थे।

आज जो शतरंज दुनिया में इतना लोकप्रिय है, वो पहले ‘चतुरंग या चादुरंगा’ के रूप में भारत में खेला जाता था। आधुनिक लूडो तब ‘पच्चीसी’ के रुप में खेला जाता था। हमारे धर्मग्रन्थों में भी बाल राम के लिए अलग-अलग कितने ही खिलौनों का वर्णन मिलता है।”

मोदी ने बताया कि “Reuse और recycling जिस तरह भारतीय जीवनशैली का हिस्सा रहे हैं, वही हमारे खिलौनों में भी दिखता है। ज़्यादातर भारतीय खिलौने प्राकृतिक और eco-friendly चीजों से बनते हैं, उनमें इस्तेमाल होने वाले रंग भी प्राकृतिक और सुरक्षित होते हैं।

हमारे यहां खिलौने ऐसे बनाए जाते थे जो बच्चों के चहुंमुखी विकास में योगदान दें। आज भी भारतीय खिलौने आधुनिका फैंसी खिलौनों की तुलना में कहीं सरल और सस्ते होते हैं, सामाजिक-भौगोलिक परिवेश से जुड़े भी होते हैं।”

Toy Fair 2021 में टैगोर की कविता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टॉय फेयर 2021 (Toy Fair 2021) को संबोधित करते रविंद्रनाथ टैगोर का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि “गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने अपनी कविता में कहा है- एक खिलौना बच्चों को खुशियों की अनंत दुनिया में ले जाता है। खिलौना का एक-एक रंग बच्चे के जीवन में कितने ही रंग बिखेरता है।

भैयाजी ये भी देखे : आपसी विवाद के चलते सेना के जवान ने अपने ही साथी…

हमारी परंपराओं, खानपान, और परिधानों में ये विविधतायें एक ताकत के रूप में नजर आती है। इसी तरह भारतीय toy industry भी इस unique Indian perspective को, भारतीय विचारबोध को प्रोत्साहित कर सकती हैं।”