spot_img

बड़ी ख़बर : पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, बंगाल में आठ चरण में होगा मतदान

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, बंगाल में आठ...

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2021) का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में आज से ही आदर्श अचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया गया है, वे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी है। इन पांच राज्यों में पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है।

भैयाजी ये भी पढ़े : सीएम भूपेश बघेल का विपक्ष पर तंज़, आप केंद्रीय पूल की…

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने है। जिसकी पूरी तैयारी आयोग ने कर ली है।

सीईसी अरोड़ा ने कहा कि “पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में (Assembly elections 2021)चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में 2016 में 77,413 चुनाव केंद्र थे अब 1,01,916 चुनाव केंद्र होंगे।”

Assembly elections 2021 : असम में तीन चरणों में मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि असम में तीन चरणों-27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे। असम में 2016 विधानसभा चुनाव में 24,890 चुनाव केंद्र थे, 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 33,530 होगी। तमिलनाडु में 2016 विधानसभा चुनाव में 66,007 चुनाव केंद्र थे, 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 88,936 होगी।

केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ ने बताया कि केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में ही मतदान किए जाएंगे। केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव में 6 अप्रैल 2021 को मतदान कराए जाएंगे।

भैयाजी ये भी पढ़े : Co-Win 2.0 : छत्तीसगढ़ में देश के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान…

उन्होंने कहा कि केरल में पहले 21,498 चुनाव केंद्र थे, अब यहां चुनाव केंद्रों की संख्या 40,771 होगी।