spot_img

Corona update : 1.30 करोड़ से ज़्यादा को लगी वैक्सीन, डेढ़ लाख हुए एक्टिव मरीज़..

HomeNATIONALCorona update : 1.30 करोड़ से ज़्यादा को लगी वैक्सीन, डेढ़ लाख...

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 टीकाकरण (Corona update) का कुल कवरेज 1.34 करोड के पार हो गया है। शुक्रवार की मॉर्निंग रिपोर्ट बनने तक 2,78,915 सत्रों में 1,34,72,643 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

इनमें से 66,21,418 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पहली खुराक और 20,32,994 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके साथ ही फ्रांट लाइन वॉरियर के 48,18,231 लोगो को पहली खुराक दी गई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : महिला से मिलने आये कारोबारी को जूनियर डॉक्टर ने पीटा, मामला…

टीकाकरण अभियान के 41वें दिन (25 फरवरी 2021) टीके की 8,01,480 खुराकें दी गईं। इनमें से 3,84,834 हेल्थ और फ्रंट लाइन वॉरियर को पहली खुराक के लिए 14,600 सत्रों में टीकाकरण किया गया। वही 4,16,646 HCW को उनकी दूसरी खुराक का टीका भी लगाया गया।

कुल 1,34,72,643 टीका खुराकों में से 1,14,39,649 (HCW और FLW) को टीके की पहली खुराक और 20,32,994 HCW को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

कोविड-19 टीकाकरण (Corona update) के लिए कुल पंजीकृत HCW में से 60 प्रतिशत से कम को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीका लगाया गया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, लद्दाख, चंडीगढ़, नगालैंड, पंजाब और पुदुचेरी शामिल हैं।

कुल पंजीकृत एफएलडब्ल्यू में से 40 प्रतिशत से कम को 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में टीका लगाया गया है। इनमें चंडीगढ़, नागालैंड, तेलंगाना, मिजोरम, पंजाब, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मणिपुर, असम, अंडमान निकोबार द्वीर समूह, मेघालय और पुदुचेरी शामिल हैं।

Corona update : डेढ़ लाख एक्टिव मरीज़

आज की तारीख में भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,55,986 है जो कि कुल पॉजिटिव मामलों का 1.41 प्रतिशत है। इधर भारत में कुल 1,07,50,680 कोविड-19 रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं। रिकवरी दर 97.17 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 12,179 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : आज भारत बंद… देश के सभी राज्यों में व्यापारिक संगठनों ने…

पिछले 24 घंटों में 16,577 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 86.18 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों में दर्ज हुए हैं।पिछले 24 घंटों में कोविड से 120 मौतें हुई हैं। वहीं 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं किया है।