spot_img

कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने देशभर में रेल रोको आंदोलन किया आह्वान

HomeNATIONALकृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने देशभर में रेल रोको आंदोलन...

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने देशभर में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। इस बात की जानकारी किसान नेता राकेश टिकैत ने दी थी। उन्होंने कहा था कि आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में रेल रोको आंदोलन होगा। हालांकि इस आंदोलन को लेकर सभी किसान संगठन सहमत नहीं है।

दरअसल, खास बात यह है कि पिछली बार हुए देशव्यापी चक्का जाम से जिस तरह दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को बाहर रखा गया था। इस बार रेल रोको अभीयान में किसी राज्य को छूट नहीं दी गई है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर में रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की 20 अतिरिक्त कंपनियां यानी करीब 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्य फोकस पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर रखा गया है। वहीं सिंघु, टिकरी बॉर्डर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के प्रबंध बढ़ा दिए गए है। बता दें कि किसान लगातार 3 महीनों से किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। किसानों की मांग है कि तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।

इसे लेकर सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है। लेकिन सरकार कानूनों को सही बताकर वापस लेने से इनकार कर रही है। वहीं किसान का कहना है की हम कृषि कानुनों को रद्द कर के ही घर लौटेंगे।

किसान आंदोलन को देखते हुए हर जगह रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।