spot_img

केंद्र की किसान विरोधी नीतियों पर कांग्रेस का मंथन, पुनिया, मरकाम और CM भूपेश लेंगे बैठक

HomeCHHATTISGARHकेंद्र की किसान विरोधी नीतियों पर कांग्रेस का मंथन, पुनिया, मरकाम और...
रायपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ अब कांग्रेस अपनी रणनीति तैयार कर रही है। प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन करने की तैयारियों पर ज़ोर दिया गया। इन्ही आंदोलन की रणनीति पर चर्चा के लिए आज शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी, सांसदों, विधायकों, प्रदेश कांग्रेस के विभाग प्रमुखों और मोर्चा संगठन प्रमुखों की बैठक रखी गयी है। इसके ठीक बाद शाम 5 बजे से दूसरी बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी के सभी सदस्य जिलों के प्रभारी पदाधिकारी और सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। इन दोनों बैठकों में केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारियाँ भी सौपी जाएंगी।
वैबीनार से जुड़ेंगे पुनिया और CM भूपेश
इन दोनों ही बैठकों में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे। दोनों ही बैठकें वेब द्वारा होंगी। जिसमें कार्यकर्ताओं से सीएम भूपेश और प्रभारी पीएल पुनिया सीधे संवाद करेंगे।