रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदले मौसम (Weather Alert) के मिजाज से ठंड जहां बढ़ गई है। वही बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह परिस्थितियां बनी है। जिसमें प्रदेश के उत्तरी इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई जा रही है।
भैयाजी ये भी पढ़े : अभी नहीं टला Bird flu का ख़तरा, अंबिकापुर में साढ़े तीन…
सूबे के अन्य जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग (Weather Alert) ने जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के सरगुजा संभाग में बारिश के साथ जहां ओले गिरने की संभावना बन रही है।
वहीं बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है।
इधर बे-मौसम हो रही इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि पहले ही मौसम के बदलने से ठंड बढ़ी है। ऐसे में बारिश के बाद तापमान और नीचे जाने की बात मौसम वैज्ञानिक कह रहे है।
Weather Alert : रायपुर में भी बारिश
प्रदेश की राजधानी रायपुर की अगर बात की जाए तो बीते 2 दिनों से यहाँ बादल छाए हुए है। मंगलवार की शाम तेज हवाओं के साथ अंधड़ चली थी, जिसके बाद से तापमान निचे लुढ़का है।
भैयाजी ये भी पढ़े : NTLF समारोह में बोले मोदी, “नया भारत, हर भारतवासी, प्रगति के…
बुधवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल होने की वजह से आसमान में सूरज नहीं दिखा है, जिसके कारण ठंड भी बढ़ी है।