spot_img

कांग्रेस ने शुरू किया”ज्वांइन सोशल मीडिया”अभियान, 5 लाख लोगो को जोड़ने की तैयारी

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस ने शुरू किया"ज्वांइन सोशल मीडिया"अभियान, 5 लाख लोगो को जोड़ने की...

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा “ज्वांइन सोशल मीडिया” (Join Social Media) राष्ट्रव्यापी आनलाईन अभियान का आगाज़ हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी महमंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी रूचिरा चतुर्वेदी, आईटी सेल अध्यक्ष जयर्वधन बिस्सा समेत कई बड़े नेताओं ने इस अभियान की शुरूआत की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी खबर : एक करोड़ रुपए के क़ीमती रत्नों के साथ…

इस अभियान की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने बताया कि “भारत देश में इस अभियान के तहत 5 लाख लोगों को प्रथम चरण में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में प्रथम दो माह में 11 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। इनमें से ही इच्छुक लोगों को कांग्रेस संगठन में भी जिम्मेदारी जिलेवार दी जायेगी।”

उन्होंने कहा कि “हर मुद्दे पर मोदी सरकार और भाजपा देश के आम नागरिकों की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है इन आवाज को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में रखने के लिये ‘‘ज्वांइन सोशल मीडिया’’ (Join Social Media) अभियान की शुरूआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गयी है।”

आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने बताया कि “पूरे छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में युद्ध स्तर पर यह अभियान चलाया जायेगा जिस प्रकार रमन सरकार के कुनीतियों के खिलाफ प्रदेश आईटीसेल की टीम एक आंदोलन खड़ा किया था उसी प्रकार इस अभियान के तहत प्रदेश के लोंगों को मोदी सरकार के कुनीतियों के खिलाफ मंच देने का प्रयास होगा।”

Join Social Media का मुख्य उद्देश्य

इस अभियान से जुड़ने हेतु टोल फ्री नंबर 1800 1200 00044, व्हाट्सअप नंबर 7574000525 एवं ईमेल आईडी [email protected] जारी किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि पूरे देश में एक बड़ा तबका केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक कृत्यों के विरोध में आवाज उठाना चाहता है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : अपहरण मामलें में मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़,…

भाजपा की ट्रोल आर्मी के खिलाफ भी मुखरता से अपनी बात रखना चाहता है, उनके लिये सोशल मीडिया में यह एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है। भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया वारियर की फौज खड़ी की जायेगी।