spot_img

शेयर बाजार में गिरावट ज़ारी, सेंसेक्स 500 और निफ़्टी में 150 अंकों की गिरावट

HomeINTERNATIONALBUSINESSशेयर बाजार में गिरावट ज़ारी, सेंसेक्स 500 और निफ़्टी में 150 अंकों...

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Stock market) में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है। आलम ये है कि बुधवार शाम कारोबार में औंधेमुंह गिरने के बाद गुरूवार की सुबह सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला।

भैयाजी ये भी पढ़े : दावोस संवाद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, NCC के कार्यक्रम में…

सेंसेक्स में क़ारोबार की शुरुआत 47,000 के नीचे हुई। कुछ यही हाल निफ्टी का भी रहा है। 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 13,800 के नीचे फिसल कर कारोबार कर रहा है।

जानकारों की मानें तो ये आंकड़ें वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों से सामने आ रहे है। भारतीय शेयर बाजार में भी पिछले दो दिनों से बिकवाली का दबाव है। इस लिहाज़ से अभी गिरावट का सिलसिला ज़ारी है।

भारतीय शेयर बाजार (Stock market) में सेंसेक्स गुरुवार को पिछले सत्र से 401.20 अंकों की गिरावट के साथ 47,008.73 पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 114.10 अंकों की गिरावट के साथ 13,853.40 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 575.76 अंकों की गिरावट के साथ 46,834.57 पर खुला आरंभिक कारोबार के दौरान 46,821.21 तक फिसला। जबकि इस दौरान उपरी स्तर 47,066.19 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 157.10 अंकों की गिरावट के साथ 13,810.40 पर खुला 13,794.20 तक फिसला। जबकि इस दौरान निफ्टी का उपरी स्तर 13,866.35 रहा।

बुधवार को औंधेमुंह गिरा था Stock market

बुधवार के दिन का कारोबार पूरा करने के बाद सेंसेक्स 938 अंकों से नीचे गिरकर 47,410 के करीब बंद हुआ।

निफ्टी में भी 271 अंकों की गिरावट दर्ज़ की गई थी। जिसके बाद निफ्टी लुढ़ककर 13,967 पर बंद हुआ।

भैयाजी ये भी पढ़े : किसान आंदोलन : दो संगठनों ने खत्म किया प्रदर्शन, समर्थन में…

सेंसेक्स और निफ्टी इस साल नया इतिहास रचने के बाद आगामी बजट से पहले बाजार लगातार गिरावट दर्ज़ कर रहा है।