spot_img

ITBP के जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस, 17 हज़ार फिट की ऊंचाई में फहराया तिरंगा

HomeNATIONALITBP के जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस, 17 हज़ार फिट की ऊंचाई...

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने  गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में समुद्र तल से 17,000 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया। जवानों की इस टुकड़ी में महिला सैनिक भी शामिल थी। “हिमवीर” के नाम से मशहूर ITBP के इन जवानों ने 17 हज़ार फिट के ऊंचाई पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

भारत और चीन बॉर्डर के आउट पोस्ट पर आईटीबीपी की एक और टीम ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहरा कर 72वां गणतंत्र दिवस मनाया।

गौरतलब है कि लद्दाख में सबसे कठिन और दुर्गम इलाके में राष्ट्र की सेवा करना, आईटीबीपी के जवान वीरता, प्रतिबद्धता और देशभक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता हैं।

ITBP का पर्वतीय बल

आईटीबीपी की इस टुकड़ी को विशेष पर्वतीय बल के रूप में जाना जाता है। इस टुकड़ी के अधिकांश अधिकारी और पुरुष प्रशिक्षित पर्वतारोही और स्की करने वाले है। जो लद्दाख के काराकोरम दर्रा से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक 3,488 किलोमीटर सीमा पर पहरा देते हैं।