spot_img

कोरोना रिकवरी के मामलें में विश्व में टॉप स्थान पर पहुंचा भारत

HomeNATIONALकोरोना रिकवरी के मामलें में विश्व में टॉप स्थान पर पहुंचा भारत

दिल्ली. कोरोना संक्रमण (Corona Update) का ग्राफ विश्व के साथ भारत में लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही डेली रिकवरी के मामलें में भारत ने विश्व में नया रिकार्ड बनाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार डेली रिकवरियों की इस उच्च दर ने भारत को दुनिया भर में सबसे ज्यादा रिकवर केसों के मामलों में सबसे शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है। इसी के साथ भारत में रिकवरी दर 80% से अधिक हुई है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के जिम्मेदारों ने मामलें में हर्ष जताया है।

90 हजार लोग हुए ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो भारत में पिछले 3 दिनों से लगातार क्रम में अधिक रिकवरियां दर्ज हुईं। 90,000 से अधिक कोरोना संक्रमण (Corona Update ) के मरीज होम/फैसिलिटी आइसोलेशन और अस्पतालों से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इसे उपलब्धि बताई है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 54 लाख से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमित (Corona Update ) मरीजों की संख्या 54 लाख 87 हजार 580 पहुंच गई है। इनमें से 43 लाख 93 हजार 966 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। देश में कोरोना संक्रमण की वजह से 87 हजार 882 संक्रमितों की मौत हुई हे। वर्तमान में देश में 10 लाख 3 हजार 299 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।