spot_img

टीवी डायरेक्टर गिरफ्तार…महिला से की थी 16 करोड़ की ठगी

HomeCHHATTISGARHटीवी डायरेक्टर गिरफ्तार...महिला से की थी 16 करोड़ की ठगी

रायपुर। पुलिस ने करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी (Fraud 1 ) करने वाला पेंटल टेक्नोलाजी इंडिपेन्टेड टी.वी. का डायरेक्टर अंतर्राज्यीय आरोपी विवेक प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया प्रीति सिंगल मुंदडा ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा छ0ग0 में जोनल डिस्ट्रीब्यूटरशीप प्राप्त किये जाने हेतु पेंटल टेक्नोलाजी इंडिपेन्टेड टी.वी. कंपनी के हेड अतुल मिश्रा, विवेक प्रकाश व अजय राठौर सहित 1-2 डायरेक्टरांे से संपर्क करने पर उनके द्वारा प्रार्थिया को प्रलोभन (Fraud 1 ) देने।

किश्तों में इस प्रलोभन में जमा की गई

प्रार्थिया द्वारा मार्च 2019 तक 15 करोड 44 लाख रूपयों की राशि कंपनी के एकाउंट नंबर पेंटल टेक्नोलाजी नोबल बैंक 1001014002415 इंडिपेन्टेड टी.वी. एच.डी.एफ.सी बैंक एकाउंट नंबर 50200032045531 पेंटल टेक्नोलांजी पंजाब नेशनल बैंक एकाउंट नंबर 2726005500000801 में अलग – अलग दिनांक व किश्तों में इस प्रलोभन में जमा की गई।

500 चैनलों का प्रकाशन सहित संपूर्ण छ0ग0 से रिटेलर के रूप मंे कमीशन की राशि प्राप्त होगी जो प्रति माह लाखों में होगी। उनके द्वारा लिये गये इस प्रलोभन पर प्रार्थिया 16 करोड रूपयें की राशि जमा कर दी। जिसे कंपनी द्वारा पूर्णतः हडप कर लिया गया।

24/20 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध

संपूर्ण चैनलों का प्रसारण राशि प्रदाय कर लिये जाने के उपरांत भी बंद कर दिया गया है। जिससे प्रार्थिया सहित भारत में हजारो बेरोजगारांे से इसी तरह राशि प्राप्त कर संपूर्ण राशि (Fraud 1 ) गबन कर प्रसारण बंद कर दिया गया। जिस पर पेंटल कंपनी के डायरेक्टर विवेक प्रकाश एवं अन्य के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 24/20 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पारूल अग्रवाल एवं थाना प्रभारी गुढ़ियारी रविशंकर तिवारी को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना गुढ़ियारी की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करते हुये आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया।

सदस्यीय टीम को नोएडा हेतु रवाना किया गया

विश्लेषण के दौरान आरोपी डाॅयरेक्ट विवेक प्रकाश की उपस्थिति जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) के नोएडा में होना पाया गया। जिस पर उपनिरीक्षक सेराज खान के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम को जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) के नोएडा हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा नोएडा पहुंचकर आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये जानकारियां एकत्र की जा रहीं थी, इसी दौरान टीम को आरोपी के जी/201 ज्वेल आॅफ सेक्टर 75 नोएडा में निवास करने की जानकारी प्राप्त हुई।

जिस पर टीम द्वारा आरोपी (Fraud 1 ) डाॅयरेक्ट विवेक प्रकाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाकर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जाकर उनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी – विवेक प्रकाश पिता स्व0 डाॅ. ओमप्रकाश उम्र 49 साल निवासी जी/201 ज्वेल ऑफ नोएडा सेक्टर 75 जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.)।