spot_img

विष्णुदेव साय का सरकार पर बड़ा हमला, बोले-कांग्रेस सरकार में बस्तर विकास से वंचित

HomeCHHATTISGARHBASTARविष्णुदेव साय का सरकार पर बड़ा हमला, बोले-कांग्रेस सरकार में बस्तर विकास...

कोण्डागांव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बस्तर दौरे के दौरान साय ने कांग्रेस सरकार में बस्तर को विकास से वंचित क़रार दिया है। अपने दौरे के दौरान साय जब कोंडागांव पहुंचे तो उनका कार्ययकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भैयाजी ये भी पढ़े :पीएम नरेंद्र मोदी 6 लाख लोगो को देंगे “प्रधानमंत्री आवास योजना” की सहायता राशि

जिसके बाद उन्होंने अपना सम्बोधन दिया। साय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है,तब से बस्तर विकास से वंचित हो गया है। बस्तर में विकास को लेकर भाजपा ने जो कार्य किया है। उससे कांग्रेस कोसों दूर हैं। कांग्रेस का प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस वह पार्टी है जहां उनके नेता गरीबी हटाओं का नारा लगाते है, और गरीबी यथावत रहती है।”

विष्णुदेव ने कहा कि “धान खरीदी से लेकर बेरोजगारी भत्ता, पेंशन योजना विकास के मूलभूत सुविधा देने में असफल कांग्रेस केवल काल्पनिक बातें कर कर ही उत्सव मनाने में व्यस्त है। वक्त आने पर प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने 22 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।

बस्तर समेत प्रदेश में छलावा-शर्मा

बस्तर संभाग प्रभारी व वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास इन दो सालों में बताने के लिए कुछ भी नहीं है। छलावा इस सरकार का सूत्र वाक्य बन गया है।

जनता के अहित में झूठ लबारी के अलावा कुछ भी कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दावा और दमनकारी नीतियों के बीच ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार चल रही है।

कागजों में ही काम-उसेंडी

पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि जनता को अब लगने लगा है कि क्षेत्र में विकास को लेकर कुछ भी नहीं हो रहा है। विकास के नाम पर केवल कागजों में ही काम किये जा रहे हैं। हर तरफ भय और भ्रष्टाचार का आलम है।

भैयाजी ये भी पढ़े : असम के उद्योगपतियों से मिले सीएम भूपेश, छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए दिया न्यौता

केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जाने वाली योजनाएं पूरी तरह से बंद है और यह सरकार केवल तथाकथित तौर पर विकास का दावा कर रही है। इसे जनता भली-भांति समझती है।