spot_img

सोशल साइट शादी के लिए डॉक्टर को किया पसंद, साढ़े तीन लाख का लगा गया चुना

HomeCHHATTISGARHसोशल साइट शादी के लिए डॉक्टर को किया पसंद, साढ़े तीन लाख...

रायपुर। शादी के लिए एक सोशल साइट से लड़के को पसंद करना और उसके इश्क में पड़ना युवती को महंगा पड़ गया। इसके बदले में युवती ने तक़रीबन साढ़े तीन लाख रुपए चुकाए है।

दरअसल जिस लड़के को युवती ने डॉक्टर समझ कर सोशेबाज़ी से अपनी आशिक़ी को परवान चढ़ाया था, वो डॉक्टर नहीं बल्कि एक ठग निकला।

भैयाजी ये भी देखे : Big Breaking : गणतंत्र दिवस पर बस्तर जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश, फहराएंगे तिरंगा…

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने शादी के नाम पर खुद से हुई ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज़ कराई है। भारत मेट्रीमानी में युवती ने खुद को शादी के लिए रजिस्टर्ड किया था, 18/11/2020 को उसी साईट में मैसेज के जरिये उसमें रजिस्ट्रर्ड व्यक्ति डॉ. रिजुल आनंद नामक एक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई।

जिसमे युवक ने खुद को पेशे से डॉक्टर और गुजरात का होना बताया। 08/12/2020 युवक ने युवती को फोन कर डॉक्टरी की वजह से तुर्की जाने का बहाना किया और अपना कुछ दस्तावेज एवं सामान युवती को भेजने की बात कहीं।

जिसमे कस्टम के नाम पर पहले 26800, फिर बीमा के नाम पर 76800 रूपये, फिर 49000, 81000, 50000, 35000, 40800, 100000, 49000 व 15000 रुपए ऐंठ लिए।

फेसबुक फ्रेंड ने ही लुटा

इधर ऑनलाइन ठगी के एक और मामलें की जानकारी देते हुए राजेंद्र नगर टीआई विशाल कुजूर ने बताया कि 44 वर्षीय महिला के साथ पांच लाख रुपए की ठगी हुई है। इस मामलें में महिला के फेसबुक फ्रेंड ने ही महज़ 12-14 दिनों के अंतराल में तक़रीबन 5 लाख रुपए अपने खातों में मंगवाए है। महिला राजेंद्र नगर इलाके में मारुति रेसीडेंसी में रहती है।

भैयाजी ये भी देखे : Big News : एक पुलिस अफसर का ट्रांसफर, दो एएसपी के आदेशों में हुए बदलाव

महिला कई दिनों तक अपने इस फेसबुक फ्रेंड से बातचीत कर इश्क लड़ाती रही। महिला से ठग दोस्त रायपुर मिलने आने का दावा भी ठोका, लेकिन उससे पहले उसने महिला को अपनी मोहब्बत का इज़हार करने एक महंगा तोहफा भेजने की बात कह दी।

इस झांसे में आई महिला ठग के तोहफे का इंतज़ार करते हुए एयरपोर्ट में पैसे पटाने के नाम पर एक एक कर पांच लाख रुपए उसके बताए खातों में भेजती रही। जिसके बाद युवक ने महिला से संपर्क तोड़ दिया।