spot_img

Makar Sankranti 2021 : राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई, सीएम बघेल ने दी शुभकामनाएं

HomeCHHATTISGARHMakar Sankranti 2021 : राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई, सीएम बघेल ने दी...

नई दिल्ली। देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) का त्यौहार पुरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश के अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामों से इस त्यौहार को मनाने का रिवाज़ है।

देश की जनता को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ख़ास मौके पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

वहीँ छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मकर संक्रांति पर अपनी बधाई जनता को प्रेषित की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Petrol Price Hike : पेट्रोल और हुआ महंगा, डीजल के दाम भी बढे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संक्रांति (Makar Sankranti 2021) की पूर्व संध्या ट्वीट कर देश वासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा “लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्‍तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्‍योहारों के माध्‍यम से हमारे समाज में प्रेम, स्‍नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।”

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संक्रांत के इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं देशवासियों को दी है। उन्होंने ट्वीट पर अपना संदेश लिखा “देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें। Makar Sankranti greetings to everyone.”

                       इधर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसईया उइके ने मकर सक्रांत, पोंगल पर जनता को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Makar Sankranti 2021 : बघेल ने दी शुभकामना

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पोंगल, मकर सक्रांति, माघ बीहू की शुभकामनाएं दी है। बघेल ने कहा कि “देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते है। ये त्यौहार नव सृजन,सौहार्द और असीम प्रेम के प्रतीक हैं। बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।”