spot_img

गणतंत्र दिवस परेड : राजपथ में बांग्लादेश सशस्त्र बल की टुकड़ी करेगी शौर्य प्रदर्शन

HomeINTERNATIONALगणतंत्र दिवस परेड : राजपथ में बांग्लादेश सशस्त्र बल की टुकड़ी करेगी...
नई दिल्ली। बांग्लादेश के सशस्त्र बल की टुकड़ी भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी।

                        बांग्लादेश सशस्त्र बल की टुकड़ी अब से 50 साल पहले अपने भारतीय सैनिकों के साथ मिलकर लड़ा और जीता था।

                       इस लिहाज से भी बांग्लादेश की टुकड़ी का इस परेड में शामिल होना और भी महत्वपूर्ण होता है।

इस सम्बंध में जानकारी साझा करते हुए भारतीय उच्चायोग ने कहा “बांग्लादेश सशस्त्र बलों के 122 गौरवान्वित कर्मियों की एक टुकड़ी विशेष रूप से भेजे गए भारतीय वायुसेना सी-17 विमान में भारत के लिए रवाना हो गई है।”
उच्चायोग की तरफ से कहा गया है कि “बांग्लादेश के सैन्य टुकड़ी का परेड में शामिल होना इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्यों कि वर्ष 2021 में मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरे हो रहे है। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश एक स्वंतत्र और जीवंत राष्ट्र के रूप में उभरा।

गणतंत्र दिवस परेड में तीसरा देश

भारत के इतिहास में यह तीसरी दफा है, जब किसी दूसरे सैन्य दल की टुकड़ी राजपथ में होने वाले गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगे। इसके पहले फ्रांस और युएई की सैन्य टुकड़ियां गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए पहुँची थी।
बांग्लादेश की टुकड़ी में अधिकांश कर्मी बांग्लादेश सेना की सबसे प्रतिष्ठित इकाइयों से आते हैं, जिनमें 1, 2, 3, 4, 8, 9, 10 और 11 ईस्ट बंगाल रेजिमेंट और 1,2 और 3 फील्ड आर्टिलरी रेजिमेंट शामिल हैं।
जिन्हें 1971 का मुक्ति संग्राम लड़ने और जीतने का सम्मान प्राप्त है। बांग्लादेश नौसेना के नाविकों और बांग्लादेश वायुसेना के वायु योद्धाओं के भी प्रतिनिधि इसमें शामिल हैं।