spot_img

अंतिम संस्कार करने गए परिवार पर गिरी गाज, श्मशान की शेड गिरने से 21 की मौत

HomeNATIONALCOUNTRYअंतिम संस्कार करने गए परिवार पर गिरी गाज, श्मशान की शेड गिरने...

गाजियाबाद /उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया जिसके चलते एक ही परिवार के दो लोगो की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी अनुदसर मुरादनगर के श्मशान में एक परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए आये थे इस दौरान गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए जिसके बाद लगभग 21 लोगो की मौत हो गई और 24 घायल हैं।

भैयाजी ये भी देखे –Covid-19 वैक्सीन को मिली भारत में मंजूरी, प्रधानमंत्री ने दी देश…

बताया जा रहा है कि मृतक को अग्नि देने वाला उसका बेटा भी इस दुर्गटना का शिकार हो गया है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि श्मशान घाट पर मुरादनगर के फल कारोबारी जयराम का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। जयराम का 65 साल की उम्र में निधन हो गया था।

मौके पर मौजूद जयराम के पोते देवेंद्र ने बताया कि उसके दादा का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। बाकी लोग दूर खड़े होकर देख रहे थे। इसी दौरान छत गिर गई। इससे वहां खड़े सभी लोग दब गए। देवेंद्र ने बताया कि हादसे में उनके चाचा की भी मौत हो गई है। एक चचेरा भाई मलबे के नीचे दबा हुआ है। हादसे में उनके पिता भी घायल हो गए।

भैयाजी ये भी देखे-मुख्यमंत्री ने नरवा विकास का लिया जायजा ,1.43 करोड़ के कार्यों…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मंडलायुक्त मेरठ और एडीजी मेरठ जोन से घटना की रिपोर्ट मांगी है।।NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी है।