spot_img

मुख्यमंत्री ने नरवा विकास का लिया जायजा ,1.43 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण

HomeCHHATTISGARHBILASPURमुख्यमंत्री ने नरवा विकास का लिया जायजा ,1.43 करोड़ के कार्यों का...

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज जुनवानी ग्राम से होकर गुजरने वाले चक्रधरपुर नाले में लगभग 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नाले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाले के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाये। जिससे वन्य प्राणियों और ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल सके। नरवा विकास योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से इस नाले पर संरक्षण कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि ढेंगुर नाला और रानीदरहा नाला मिलकर चक्रधरपुर नाले के रूप में आगे बढ़ती है और रायगढ़ में केलो नदी में समाहित हो जाती है।

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री

भैयाजी ये भी पढ़े –भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारणी घोषित, कार्यसमिति में 85 नेता…

मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 हजार हेक्टेयर रकबा क्षेत्र का पानी समेट कर 35 किलोमीटर लम्बी यात्रा करती है। नाले के इर्द-गिर्द 9 गांव बसे हैं। लगभग डेढ़ हजार की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलने वाला है। नाले पर पानी रोकने हेतु विभिन्न संरचना निर्माण से पानी अब ठहरने लगा है। लोग बाग अब नाले के किनारे अपने खेतों पर साग-सब्जी की खेती करने लगे हैं। डीएफओ  प्रणय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 8 नालों पर नरवा विकास के कार्य किये गए हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े –Covid-19 वैक्सीन को मिली भारत में मंजूरी, प्रधानमंत्री ने दी देश…

 मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, विधायक  लालजीत सिंह राठिया, विधायक प्रकाश नायक, विधायक चक्रधर सिंह सिदार एवं विधायक  उत्तरी जांगड़े सहित कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, डीएफओ प्रणय मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चौधरी सहित वन प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।