रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इस सूची में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने आधा दर्जन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह मंत्री बनाए है।
भैयाजी ये भी देखे : भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्दश्वरी का दौरा, रायपुर समेत पांच जिलों में लेंगी बैठक
इसके अलावा मोर्चा में एक कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सहायक कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सहायक मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति नवीन मार्कंडेय ने की है।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव सहायक की सहमति से नवीन ने अपनी कार्यसमिति में 85 लोगो को स्थान दिया है। वही स्थाई आमंत्रित सदस्यों की संख्या 31 है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में अगर नजर डाली जाए तो 30 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा नवीन ने 27 जिलों में जिलाध्यक्ष की भी नियुक्ति की है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष
अनुसूचित जाति मोर्चा में रायपुर जिले की कमान
देखें पूरी सूची…
भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा की कार्यसमिति घोषित, जिला अध्यक्षों का भी ऐलान#छत्तीसगढ़ l #chhattisgarh l @BJP4CGState l @BJP4India l @AmitSahuBjp l pic.twitter.com/FkUmLmezXQ
— bhaiyajinews.com (@BhaiyajiCom) January 2, 2021
ये बने जिलाध्यक्ष
अनुसूचित जाति मोर्चा में रायपुर शहर की कमान महादेव नायक को सौपी गई है। वही रायपुर ग्रामीण में चन्द्रकांत पाटिल को नियुक्त किया गया है।
ऐसे ही बलौदाबाजार में राजेश बारते, गरियाबंद में चन्द्रशेखर सोनवानी, महासमुंद में प्रियरंजन दास कोसरिया और धमतरी में हरिशंकर सोनवानी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं बेमेतरा में देवादास चतुर्वेदी, बालोद में मालती जोशी, राजनांदगांव में खुमान देशलहरा, कवर्धा में दिलीप घृतलहरे को जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
इधर बस्तर संभाग में कांकेर में मोतीराम नार्ग, कोण्डागांव में नवलराम मरकाम, नारायणपुर मे मोतीराम नाग, बस्तर में सोमारू राम जांगड़े, दंतेवाड़ा में धनसिंग नाग और सुकमा में लखनलाल सुनानी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
भैयाजी ये भी देखे : किसानों के मुद्दे पर “भूपेश बनाम भाजपा” सरकार की वादाखिलाफ़ी पर चलेगा अभियान
बिलासपुर में चन्द्रप्रकाश सूर्य, गौरेला- पेण्ड्रा- मरवाही में रोहित चौधरी, मुंगेली में डॉ. शिवकुमार बंजारा, जांजगीर चंपा में संतोष लहरे, कोरबा में सरजू अजय
और रायगढ़ मोहन कुर्रे को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।