नई दिल्ली। चार पहिया में वाहनों में Fastag लगाने की आखरी तारीख अब डेढ़ महीने आगे खसक गई है। इसके पहले फास्टैग लगाने की के लिए परिवहन मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2020 तक का समय दिया था।
भैयाजी ये भी पढ़े : Fastag से हर रोज 80 करोड़ की कमाई कर रहा NHAI
जिसे बढ़ाकर अब 15 फरवरी 2021 तक की छूट दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस संबंध में संशोधित आदेश भी जारी कर दिया है।
नेशनल परमिट वाली गाड़ियों के लिए 1 अक्टूबर 2019 से ही फास्टैग को अनिवार्य किया गया था। वहीं अब थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए भी Fastag को जरूरी बना दिया गया है, जो 1 अप्रैल 2021 से लागू होगा।
परिवहन मंत्रालय की ओर से यह कहा गया है कि “कई माध्यमों से फास्टैग की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। फास्टैग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ज़रिये से बनाया जा सकता है।”
Fastag से मिले थे 80 करोड़
फास्टैग के जरिए 24 दिसंबर, 2020 को पहली बार 80 करोड़ रुपये प्रतिदिन के आंकड़े को पार कर गया था। वहीं देशभर में अब तक 2.20 करोड़ गाड़ियों में फास्टैग का इस्तेमाल किया टोल पटाने के लिए किया जा रहा है।
फास्टैग के इस्तेमाल से न सिर्फ इंधन की खपत कम हो रही है, बल्कि सफर करने वाले सभी को समय की बचत भी हो रही है।
भैयाजी ये भी पढ़े : New Year Party : नया रायपुर में नो एंट्री, शहर में दर्जनभर से ज़्यादा चेक पॉइंट
इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से वर्तमान स्थिति में न्यूनतम मानव संपर्क के लिए भी फास्टैग एक बड़ा विकल्प बनकर उभरा है।