spot_img

BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नक्शे से कश्मीर गायब करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार अपने गिरेबां में झांके

HomeCHHATTISGARHBASTARBJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नक्शे से कश्मीर गायब करने वाली...

रायपुर। भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भाजपा नेताओं पर केक काटने पर कांग्रेस द्वारा एफआईआर की मांग करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की संकुचित मानसिकता का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी के फर्क से शर्मिंदा कांग्रेस के नेता जनहित के मुद्दों से भटकाने और अपनी नाकामी छिपाने भाजपा(BJP ) नेताओं पर एफआईआर की मांग कर रहे हैं। उन्हीने कहा कि कांग्रेस के एक्सपायरी नेताओं का सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और राजनीतिक उपस्तिथि दिखाने का यह एक संकुचित मानसिकता के साथ किया गया दूषित प्रयास हैं।

भैयाजी ये भी देखे –राजनाथ सिंह का बड़ा बयान – कोई माई का लाल नहीं…

भाजपा(BJP )प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम का पाठ हमें पढ़ाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबां में झकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भारत की अखंडता के साथ छेड़छाड़ करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ट्वीटर हैंडलर से कश्मीर के बिना भारत का नक्शा शेयर किया था।

भैयाजी ये भी देखे-छत्तीसगढ़ को दो वर्षों में मिले दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय…

भाजपा(BJP ) प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस से पूछा हैं कि क्या कांग्रेस कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा मानती है? जो भारत के नक्शे से कश्मीर को गायब कर दिया था। यह वही कांग्रेस हैं जो पहले अपराध करती हैं और फिर अपराध छुपाने ट्वीट डिलीट करती हैं। उन्हीने कहा कि ट्वीट डिलीट करने से अपराध नहीं छिपता यह बात कांग्रेस को समझ लेनी चाहिए। सर्वाधिक समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस के नेता जो 370 और 35ए पर केवल राजनीति करते रहे उन्हें आत्म चिंतन करना चाहिए निश्चित ही कांग्रेस को आज उसकी जमीन खिसकने का अंदाजा हो रहा हैं । उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संकुचित राजनीति से बचने और देश व प्रदेश हित के कार्यों में ध्यान देने की नाशिहत दी हैं।