spot_img

अलग ख़बर : शेर, बाघ के बाद “तेंदुएं” की संख्या भी बढ़ी…मोदी ने जताई ख़ुशी

HomeNATIONALअलग ख़बर : शेर, बाघ के बाद "तेंदुएं" की संख्या भी बढ़ी...मोदी...

नई दिल्ली। भारत की तेंदुए (leopards) की आबादी अब 12,000 से अधिक हो गई है। तेंदुए की जनसंख्या में पिछली गिनती के मुताबिक 60 फीसदी से ज़्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज़ की गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साझा की है।

जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत में अब 12,852 तेंदुए हैं। तेंदुओं की जनसंख्या में 60% से अधिक वृद्धि दर्ज़ की गई है। पिछली बार ये गिनती साल 2014 में आयोजित की गई थी।”

मंत्री ने ”स्टेटस ऑफ़ लियोपार्ड्स इन इंडिया 2018” रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि “भारत अपनी पारिस्थितिकी और जैव विविधता की अच्छी तरह से रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि तेंदुए (leopards) की आबादी का अनुमान कैमरा ट्रैपिंग का इस्तेमाल किया गया है।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत में तेंदुओं की बढ़ती आबादी पर खुशी जाहिर की। एक नवीनतम रिपोर्ट में बताया गया है कि 2014 की तुलना में तेंदुओं की आबादी में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “बड़ी खबर! शेर और बाघ के बाद, तेंदुए की आबादी भी बढ़ गई।”

पशु संरक्षण की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों को पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने ऐसे संस्थानों और लोगों से इन प्रयासों को जारी रखने की अपील की।

leopards की सबसे ज़्यादा संख्या एमपी में

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तेंदुए पाए गए हैं। तेंदुओं की आबादी को लेकर ज़ारी हुए इस रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों और वन विभाग को बधाई दी है।

मध्यप्रदेश को पहला स्थान (3421 तेंदुए) मिला है। देश-भर में तेंदुओं (leopards) की संख्या 12 हजार 852 हो गई है। पूरे भारत में एक चौथाई से अधिक तेंदुए मध्यप्रदेश में हैं।