spot_img

बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ की “चिराग परियोजना” को विश्व बैंक ने दी स्वीकृती…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ की "चिराग परियोजना" को विश्व बैंक ने दी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाई गई “चिराग परियोजना” (Chirag Project) को विश्व बैंक से मंज़ूरी मिल गई है। इस परियोजना से प्रदेश के बस्तर संभाग के सभी सात जिलों को लाभ मिलेगा।

भैयाजी ये भी देखे : Big Breaking : सीएम हाउस में कैबिनेट, सिंहदेव के बग़ैर चला बधाइयों का दौर

बस्तर अंचल के आदिवासी किसानों के कृषि विकास और उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए राज्य सरकार ने ये योजना बनाई थी। इसके आलावा इस योजना के मार्फ़त कृषि उपजों के मूल्य संवर्धन द्वारा कृषकों की आय वृद्धि की भी तैयारियां की गई है।

चिराग परियोजना (Chirag Project) की लागत 1036 करोड़ रूपए की है, जो विश्व बैंक सहायतित है। इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पहल की थी।

ये है “चिराग परियोजना”(Chirag Project)

चिराग परियोजना बस्तर संभाग के 7 जिलों के 13 विकासखण्ड और मुंगेली जिले के मुंगेली विकासखण्ड के कुल 1000 गांवों में क्रियान्वित की जाएगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के अनुसार उन्नत कृषि, उत्तम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पोषण आहार में सुधार, कृषि एवं अन्य उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर कृषकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाना है।

चिराग परियोजना (Chirag Project) अंतर्गत समन्वित कृषि, भू एवं जल संवर्धन, बाड़ी एवं उद्यान विकास, उन्नत मत्स्य एवं पशुपालन, दुग्ध उत्पादन के अतिरिक्त किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) द्वारा कृषकों के उपजों का मूल्य संवर्धन कर कृषकों की आय वृद्धि से संबंधित कार्य सम्पादित किए जाएंगे।

भैयाजी ये भी देखे : Cabinet Breaking : निगम की खाली ज़मीन पर “सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर योजना”

परियोजना का क्रियान्वयन गौठानों को केन्द्र में रखकर किया जाएगा।कोविड-19 महामारी के कारण कृषि क्षेत्र में आए अवरोधों एवं कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए आय वृद्धि एवं रोजगार सृजन का उद्देश्य भी परियोजना में सम्मिलित है।