spot_img

बड़ी ख़बर : अगले साल मार्च में होगा, पिछली धान खरीदी के बोनस का भुगतान

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : अगले साल मार्च में होगा, पिछली धान खरीदी के...

रायपुर। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी और अंतिम किस्त का भुगतान अगले साल मार्च में किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने वर्तमान में खरीदे जा रहे धान (Bought paddy) के लिए अतिरिक्त राशि की पहली किश्त मई महीने में देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशुपर दौरे के दौरान ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र में किसानों के साथ चर्चा में इसका ऐलान किया।

भैयाजी ये भी पढ़े : चेंबर पदाधिकारियों के साथ मेयर से मिले गोलबाज़ार के कारोबारी, नए स्वरूप पर चर्चा…

बघेल आज अपने जशपुर प्रवास के दूसरे दिन जिले के ग्राम गम्हरिया स्थित धान खरीदी (Bought paddy) केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां 10 गांवों के 15 किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान की जानकारी ली।

किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्था को दुरूस्त बताते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके द्वारा गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में दो दिन पहले बेचे गए धान का भुगतान हो गया है।

वहां मौजूद ग्राम साईटांगरटोली के किसान श्री खैरूद्दीन ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले चालू खरीफ मौसम के बेचे गए धान के लिए एक लाख 20 हजार रूपए का भुगतान प्राप्त हुआ है।

गम्हरिया धान खरीदी (Bought paddy) केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी के शुरुआती चार दिनों में ही वहां 21 किसानों से 974 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है।

किसानों ने कहा-मिली है तीन किश्त

मुख्यमंत्री बघेल को धान खरीदी केन्द्र गम्हरिया में उपस्थित किसानों ने बताया कि उन्हें राजीव किसान न्याय योजना के तहत सरकार द्वारा दी गई राशि की तीन किस्तें मिल चुकी हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : विधानसभा सत्र : अफ़सरों से बोले मुख्यसचिव जैन, सात दिन पूर्व दे विधेयक…

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी चौथी और अंतिम किश्त का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में ही मार्च में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान (Bought paddy) के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किश्त मई में दी जाएगी।