spot_img

Video : नए मुख्यमंत्री चम्पाई बोले, हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए…उसे पूरा करेंगे

HomeNATIONALVideo : नए मुख्यमंत्री चम्पाई बोले, हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु...

रांची। झारखंड में चंपई सरकार का उदय हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन ने राजभवन में नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा कांग्रेस कोटे से विधायक आलमगीर आलम, आरजेडी से सत्यानंद भोगता को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। अब चंपई सरकार को 10 दिन के भीतर बहुमत साबित करना होगा।

भैयाजी ये भी देखें : धान खरीदी केंद्र में सीएम विष्णु देव ने रुकवाया काफिला, किसानों…

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शपथ ग्रहण करने के बाद मिडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला…यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं, उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे… हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।”