spot_img

पद सम्हालते ही बोले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बैज, भूपेश के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव

HomeCHHATTISGARHपद सम्हालते ही बोले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बैज, भूपेश के चेहरे पर...

रायपुर। पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने शनिवार को अपना पदभार नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज को सौंप दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही दीपक ने एक बड़ा बयान दिया है।

भैयाजी ये भी देखें : रिकी पोंटिंग ने भारतीय बल्लेबाज़ जयसवाल की सराहना की, कहा-रातों-रात बने सुपरस्टार

बैज ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे पास किसान का चेहरा है, हमारे पास मजदूर का चेहरा है।”

उन्होंने आगे कहा कि “मोदी सरकार ने साढ़े चार साल से अन्याय कर रही है। मोदी सरकार ने डराने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस डरी नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डटकर मुकाबला किया है।

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में किया गया, लेकिन हमारी सरकार घबराई नहीं। हमें सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाकर काम करना होगा। दोनों के समन्वय के साथ ही हम छत्तीसगढ़ का विकास कर सकते हैं।”

सबसे कम उम्र के पार्टी अध्यक्ष-भूपेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह में कहा कि दीपक बैज सबसे कम उम्र के पार्टी अध्यक्ष हैं, लेकिन पार्टी का आदेश है, हम सबको अध्यक्ष के आदेश का पालन करना है। अभी सामने चुनाव है, हम सबको मिलकर 2018 की तरह चुनाव लड़ना है। भाजपा का काम झूठ फैलाना है, हमें इस झूठ फैलाने वालों से लड़ना है।

हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम जनता के बीच सच्चाई को लेकर जाए। इसके लिए अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम बनाकर अपनी ड्यूटी में लग जाए।

NSUI से यहाँ तक पहुंचे दीपक-मरकाम

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दीपक बैज सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि पार्टी के प्रति समर्पित रहने का फल मिलता है। दीपक बैज एनएसयूआई से यहां तक पहुंचे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : खमतराई में एक युवक ने खुद को मारी गोली, मौत…दो दिन…

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा मंत्री शिव डहरिया, कवासी लखमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।