spot_img

खमतराई में एक युवक ने खुद को मारी गोली, मौत…दो दिन पहले छोड़ी थी नौकरी

HomeCHHATTISGARHखमतराई में एक युवक ने खुद को मारी गोली, मौत...दो दिन पहले...

रायपुर। रायपुर के खमतराई इलाके में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाला व्यक्ति एक इस्पात कंपनी में अधिकारी बताया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का डॉक्टर बना हैवान, स्टाफ नर्स से बनाता…

हालाँ कि घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से यह साफ नहीं हो सका कि आखिर उसने अपनी जान क्यों ली। खमतराई थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना भनपुरी से लगे धन लक्ष्मी नगर इलाके की है। 45 वर्षीय आलोक सिंह यहां अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा था। उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट का अधिकारी था। ये बात भी सामने आई है कि 2 दिन पहले ही इसने संस्थान से इस्तीफा दिया और अब खुदकुशी कर ली।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास हुई। तब आलोक का एक बेटा और दो बेटियां स्कूल गए हुए थे। घर पर सिर्फ पत्नी थी। तभी अचानक बेडरूम से फायर की आवाज आई।

भैयाजी ये भी देखें : अब भी “जलमग्न” है दिल्ली, यमुना के जलस्तर में आई मामूली…

गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी जब बेडरूम की ओर भागी तो देखा कि पति का शव खून से सना जमीन पर पड़ा हुआ है। इसके बाद पड़ोसियों को जानकारी दी और मामला पुलिस के पास पहुंचा।