spot_img

पेरिस की सड़कों पर लग गया 700 KM लंबा जाम, कारण जानने क्लिक करें…..

HomeINTERNATIONALपेरिस की सड़कों पर लग गया 700 KM लंबा जाम, कारण जानने...

पेरिस। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए फ्रांस में दूसरे लॉकडाउन (LOCKDOWN IN FRANCE) की घोषणा कर दी गई। सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए ये कदम उठाया है। फ्रांस में गुरुवार शाम को लॉकडाउन की घोषणा हुई जिसके बाद से लोगों में हलचल मच गई।

इसके बाद फ्रांस (LOCKDOWN IN FRANCE) की राजधानी पेरिस में 700 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जान देखने को मिला। लोग अपना सामान लेकर अपने परिवार-दोस्तों के पास और जरूरी सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। आस-पास के इलाकों को जोड़कर देखते हैं तो मालूम चलता है। ये जाम 700 किलोमीटर तक लंबा था। कहा जा रहा है इस लंबे जाम का कारण लगने वाला नया लॉकडाउन था। जिसकी वजह से लोगों को एक महीने तक अपने घर के अंदर रहना होगा।

भैयाजी यह भी पढ़े: बड़ी खबर : तुर्की और ग्रीस में भूकंप के तेज झटके, ज़मींदोज़ हुई इमारतें

जाम का दूसरा कारण सेंट्स डे हॉलीडे भी

लोग इस घोषणा (LOCKDOWN IN FRANCE) के प्रभावी होने से पहले ही अपनी गाड़ियां उठाकर निकल पड़े। जिस कारण ये जाम लग गया। जाम लगने का दूसरा बड़ा कारण था इस वीकेंड पर पड़ने वाला सेंट्स डे हॉलीडे। इसलिए लोगों ने जाने में ज्यादा तेजी दिखाई। फ्रांस के सभी 6.7 करोड़ लोगों को हर समय घर पर रहने का आदेश दिया गया है। इस दौरान कोई भी आने-जाने वाला किसी के घर नहीं जा सकता है। हां लेकिन घर के 1 किलोमीटर के भीतर एक दिन के व्यायाम के लिए एक घंटे के लिए बाहर जाने की अनुमति दी जा सकती है। इसके अलावा अस्पताल, काम की जगहों और जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर जाया जा सकता है।

भैयाजी यह भी पढ़े: फ्रांस के चर्च में चाकूबाजी, महिला का काटा गला

कई लोगों के लिए मुश्किल की घड़ी

मैक्सिको से आई मशहूर ब्यूटी ब्रांड लोरियल में इंटर्न के तौर पर काम करने वाली 28 साल की लौरा बेइमबर्ग ने कहा, यह अच्छा नहीं है मैंने अपने देश को दूसरे देश में रहने का अनुभव लेने के लिए छोड़ा था और परिवार और दोस्तों से दूर चार दीवारों के बीच होने का यह अनुभव बहुत कठिन है।” फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने देश भर में संक्रमणों में तेजी से वृद्धि को रोकने के लिए एक अंतिम उपाय के रूप में लॉकडाउन को लागू किया, जहां नए दैनिक मामले वर्तमान में लगभग 50,000 हैं। किन फ्रांस अकेला नहीं है। इसके कई यूरोपीय पड़ोसी बढ़ते संक्रमण का सामना कर रहे हैं. कुछ देशों मे संक्रमण पहले से भी ज्यादा तेज गति से फैलता दिखा है।