भिलाई। पुलिस ने महादेव एप के बड़े पैनल संचालक सतनाम सिंह ने पुलिस के दबाव (BHILAI NEWS) के चलते सरेंडर कर दिया है। वह पिछले दो साल से देश के तीन राज्यों दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में मल्टीपल पैनल संचालित करा रहा था। इसके लिए भिलाई के लोकल युवकों को भर्ती कर वहां भेजता था। पुलिस की लिस्ट में नाम आने के बाद से आरोपी सतनाम अलग-अलग राज्यों में पुलिस से छुपता घूम रहा था।
भैयाजी यह भी देखे: काम काज में लापरवाही…कलेक्टर ने मत्स्य निरीक्षक को थमाया कारण बताओं नोटिस
एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि 22 अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड कोहका में अवैध रूप से महादेव एप (BHILAI NEWS) में लैपटाॅप एवं मोबाइल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम ऑनलाइन पैसे का लेन-देन करते हुए आरोपी मुकेश कुमार, दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया। उनसे 2 नग लैपटॉप, एक मोबाइल और सट्टा का हिसाब लिखे जाने वाला रजिस्टर बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की भी संलिप्तता की जानकारी मिली। 15 नवंबर को फरार आरोपी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया गया। सतनाम सिंह (43वर्ष) की पुलिस लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर तलाश किया था।
जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार (BHILAI NEWS) स्थान बदल-बदल कर छिप रहा था। इस बीच अपने परिवार से नहीं मिल पाने से अत्यधिक परेशान हो गया। इसके चलते दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवश हो गया। आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया है। अग्रिम कार्रवाई चौकी स्मृति नगर से की जा रही है।