spot_img

काम काज में लापरवाही…कलेक्टर ने मत्स्य निरीक्षक को थमाया कारण बताओं नोटिस

HomeCHHATTISGARHकाम काज में लापरवाही...कलेक्टर ने मत्स्य निरीक्षक को थमाया कारण बताओं नोटिस

 

रायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने मछली पालन विभाग द्वारा जिले में संचालित कार्यकर्मो और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के लगभग 70 गौठानों में मछली पालन के लिए उपलब्ध तालाबों-डबरियों में मछली पालनें के लिए स्व-सहायता समूहों को सभी जरूरी मदद और मार्गदर्शन देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने अभनपुर विकासखंड के जवईबांधा गौठान में मछली पालन के लिए मत्स्य निरीक्षक द्वारा निरीक्षण नहीं करने और स्थानीय समूह को किसी प्रकार की शासकीय मदद और मार्गदर्शन नही देने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

डॉ भुरे ने तालाब वाले गौठानों का नियमित निरीक्षण करने और अधिक से अधिक ग्रामीणों को मछली पालन से जोड़ने के लिए शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।