spot_img

बड़ी खबर : झारखंड पुलिस का बयान, हम गिरफ्तारी के लिए छापा मार रहे है…

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी खबर : झारखंड पुलिस का बयान, हम गिरफ्तारी के लिए छापा...

कांकेर। भानुप्रतापपुर में हो रहे विधानसभा उप चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है। झारखंड पुलिस की नोटिस के बाद भी भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की थाने अनुपस्थिति को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हो गई है।

भैयाजी ये भी देखे : बृहस्पत का CM को पत्र, अफ़सर युवाओं को कलम नहीं बंदूक…

दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भाजपा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कांकेर थाने पहुंचकर झारखंड पुलिस से मिला। इसमें नेताम शामिल नहीं थे।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अकलतरा विधायक सौरभ सिंह कर रहे थे। थाने से बाहर आने के बाद सौरभ सिंह ने अपने बयान में कहा कि ब्रम्हानंद नेताम प्रचार में व्यस्त हैं। इसलिए नोटिस का जवाब उनके अभिकर्ता ने दिया। उन्होंने चुनाव के दौरान प्रत्याशी की गैरमौजूदगी में अभिकर्ता के द्वारा जवाब देने के नियम की बात कही है।

उन्होंने कहा कि, संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी की गैर मौजूदगी में उनके इलेक्शन एजेंट कोई शासकीय कार्य का जवाब देने के लिए अधिकृत है। वहीं झारखंड पुलिस का भी इस मामले में बयान सामने आया है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : बीजापुर में IED ब्लास्ट, चपेट में आया CRPF…

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके लिए हम छापा कर रहे हैं, प्रयास जारी है। अपराध पर अब भी कुछ आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हम पहुंचे हुए है। आरोपियों की तलाश जारी है।