spot_img

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही ईवी की जमकर हो रही है खरीदी

HomeCHHATTISGARHपेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही ईवी की जमकर हो रही...

रायपुर। पेट्रोल और डीजल के दाम में ईजाफा होते ही इलेक्ट्रिक वाहनों (RAIPUR NEWS) की जमकर खरीदी हो रही है। पिछले एक वर्ष में ईवी के संख्या दोगुना बढ़ी है। दिसंबर 2021 में जहां रायपुर जिले में वाहनों की संख्या 3984 थी यह 8 महीनों में बढ़कर 6980 हो गई। इसमें 2021 में सबसे ज्यादा आटो रिक्शा 2060, दोपहिया 895 और 2022 में बढ़कर दोपहिया 3368 और आटो रिक्शा की संख्या 2834 हो गई।

भैयाजी ये भी देखें : जटिल कोडिंग ज्ञान जरूरी नहीं, शिक्षक 30 मिनट में तैयार कर सकेंगे नई पाठ्य सामग्री

परिवहन विभाग के अधिकारियों (RAIPUR NEWS) का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के चलते ही ईवी की खरीदी हो रही है। राज्य में ई-पॉलिसी के लागू होने के बाद इसके और बढऩे की संभावना है। बता दें कि ईवी की खरीदी करने पर पंजीयन, टैक्स और परमिट में शत-प्रतिशत की छूट मिलती है। वहीं अब नई खरीदी करने पर 1.5 लाख रुपए की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

वाहनों की इतनी संख्या

दिसंबर 2021 में रायपुर (RAIPUR NEWS) जिले में 895 दोपहिया, 56 कार, 2060 ई रिक्शा और 972 मालवाहक वाहन थे। अगस्त 2002 में दोपहिया की संख्या 3368, ई रिक्शा की संख्या 2834 और कार की संख्या 139 हो गई है।