spot_img

BREAKIN: रायपुर नगर निगम में जल्द होंगे 90 वार्ड

HomeCHHATTISGARHBREAKIN: रायपुर नगर निगम में जल्द होंगे 90 वार्ड

रायपुर। नगर निगम रायपुर (RAIPUR NEWS) का दायरा अब बढ़ने वाला है। क्योंकि, नगर निगम प्रशासन ने रायपुर नगर निगम में आसपास के 18 गांव को शामिल करने का मसौदा तैयार किया है।

निगम प्रशासन ने शासन के अभिमत के बाद ही मसौदा तैयार किया है। हालांकि अभी इस मसौदे को एमआईसी और सामान्य सभा में रखा जाएगा। इसके बाद मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। 18 गांवों को शामिल करने के बाद नगर निगम की सीमा बढेगी। साथ ही वार्डों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। 18 गांव (RAIPUR NEWS) को शामिल करने से नगर निगम में वार्डों की संख्या 90 के करीब हो जाएगी। वार्डों की संख्या बढ़ने से रायपुर नगर निगम के महानगर पालिका बनाने की राह भी आसान हो जाएगी। हालांकि महानगर पालिका बनाने के लिए नगर निगम को अलग से प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी होगी।

भैयाजी ये भी देखें : कौमार्य परीक्षण में युवती फेल, पंचायत ने लगाया जुर्माना

निगम में शामिल से ये फायदे होंगे

इन गांवों के नगर निगम में शामिल होने से विकास कार्यों में तेजी जाएगी। नगर निगम प्रशासन द्वारा पेयजल लाइन, नाली, सड़क, गार्डन, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट सहित अधोसंरचना के काम गांवों में कराएगा। कुल मिलाकर गांव के लोगों की मूलभूत सुविधाओं की निर्भरता ग्राम पंचायत से हटकर नगर निगम में हो जाएगी। गांवों के वार्डों में पंचायत की तुलना में विकास कार्यों के लिए अधिक राशि मिलेगी। सरपंच की मनमानी से निजात भी मिलेगी। वार्ड के पार्षद ही विकास कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा नगर निगम में गांव के शामिल होने से जमीन की कीमत में भी वृद्धि हो जाएगी। क्योंकि अभी ग्राम पंचायत में होने से किसानों को अपनी जमीन का रेट कम मिल रहा है। जमीनों के खरीदार भी बढ़ जाएंगे।

ये गांव होंगे शामिल

हथबंध, तेंदुआ, परसुलडीह, बरौंदा, (RAIPUR NEWS) सेमरिया, नरदहा, सकरी, पिरदा, तुलसी (बाराडेरा), बोरियाकला, सेजबहार, दतरेंगा, मुजगहन, डोमा, कांदुल, काठाडीह, टेमरी और सेरीखेड़ी शामिल हैं।

मसौदा तैयार किया गया

नगर निवेश विभाग के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने बताया, कि रायपुर के बढते दायरे को देखते हुए आसपास के 18 गांव को नगर निगम में शामिल करने का मसौदा तैयार किया गया है। शीघ्र ही शासन की मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। वैसे शासन से ही अभिमत आने के बाद ही यह मसौदा तैयार किया गया है। निगम में उक्तों के गांवों के शामिल होने से गांवों में विकास कार्यों में तेजी आएगी। राजधानी के अनुरूप गांवों का विकास होगा।