दिल्ली। झारखंड में तीन दिन से जारी सियासी संकट (HEMANT GOVERMENT) के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंचे। उन्होंने देर रात कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिए हैं। आज उनकी मुलाकात CM हेमंत सोरेन से होगी। इसमें वे आगे की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इधर, रविवार को भी यूपीए के विधायक हेमंत सोरेन के साथ पिकनिक मनाने रांची से दूर जाएंगे। हालांकि आखिरी मौके पर इसमें बदलाव भी संभव है।
विधायकों ने नौक-विहार किया, मटन पार्टी हुई
शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास से सभी विधायक सीधे खूंटी के लतरातू डैम पहुंचे। यहां पर सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के साथ डैम में नौका-विहार किया। नौका-विहार के बाद सभी विधायक डैम के गेस्ट हाउस में ठहरे, जहां मटन पार्टी हुई। इसके बाद सभी वापस रांची लौट आए।
29 को वसंत सोरेन की विधायक पर भी आना है फैसला
इस बीच शनिवार को भी CM हेमंत सोरेन (HEMANT GOVERMENT) की विधायकी रद्द करने संबंधी नोटिफिकेशन चुनाव आयोग की तरफ से जारी नहीं किया गया। इस बीच 29 सितंबर को CM हेमंत सोरेन के छोटे भाई वसंत सोरेन की विधायकी को लेकर फैसला आना है। इसकी सुनवाई लगभग पूरी कर ली गई है। अब माना जा रहा है कि दोनों भाइयों की सदस्यता पर फैसला एक साथ सुनाया जा सकता है।
पांडे बोले- सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है
रांची पहुंचते ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने इस बात को स्वीकार (HEMANT GOVERMENT) किया है कि झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि केवल झारखंड में ही नहीं है। जहां-जहां गैर भाजपा की सरकारें हैं वहां सरकार को विकास कार्य करने से रोका जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये बात भी स्वीकार की कि झारखंड के कांग्रेस विधायक एकजुट हैं।