कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलूबेरिया शहर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कचरे के ढेर से 17 भ्रूण (BHROON) मिले हैं।
उलूबेरिया के बनिबाला खारा इलाके में वॉर्ड नंबर 31 में मिले इन भ्रूणों में से 10 लड़कियों के हैं और 7 लड़कों के हैं। सभी भ्रूणों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उलूबेरिया म्युनिसिपैलिटी के मुताबिक, इस इलाके के डेढ किमी के दायरे में करीब 30 प्राइवेट नर्सिंग (BHROON) होम हैं। पुलिस को शक है कि यहां पर अबॉर्शन के बाद इन भ्रूणों को कचरे के तौर पर फेंका गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
भैयाजी यह भी देखे: जैकलिन 200 करोड़ की वसूली के मामले में आरोपी, विदेश जाने पर रोक
कर्नाटक में भी मिले थे 7 भ्रूणों के अवशेष
लगभग दो महीने पहले कर्नाटक से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। 25 जून को यहां के बेलगावी में एक नाले में से 7 भ्रूणों के अवशेष बरामद किए गए थे। सभी भ्रूण (BHROON) सिर्फ 5 महीने के थे। घटना बेलगावी के मुदलगी शहर के एक बस स्टैंड के पास की थी। पुलिस ने आशंका जताई थी कि बस स्टैंड के आसपास के अस्पतालों ने अबॉर्शन के बाद इन भ्रूणों को फेंक दिया होगा। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।