दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू कैंपेन के तहत तीन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर नक्सलियों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है। लोन वर्राटू अभियान (Lone Varratu campaign) से प्रेरित होकर इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। समर्पित नक्सलियों में सीएनएम सदस्य जोगी कलमूमी, भीमे कुंजाम और बामन राम मंडावी शामिल है।
भैयाजी ये भी देखे : द कश्मीर फाइल्स : छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री करने की मांग
दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों का सरेंडर
दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि ‘आत्म समर्पित नक्सली बामन राम मंडावी मलांगिर एरिया कमेटी अंतर्गत जबेली पंचायत में मिलिशिया सदस्य के रूप में काम कर रहा था। जबकि जोगी और भीमे दोनों जबेली पंचायत (Lone Varratu campaign)के रहने वाले हैं। इन्होंने मुख्यधारा में जुड़कर अच्छा जीवन व्यतीत करने की इच्छा जताई थी। समर्पित नक्सलियों के ऊपर जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दंतेवाड़ा प्रशासन कई तरह की पहल कर रहा है। इनमें से एक लोन वर्राटू अभियान भी है। जिसका मतलब है ‘आओ घर लौट चलें’।यह अभियान काफी सफल हो रहा है। लगातार नक्सली लोन वर्राटू के तहत आत्मसमर्पण कर रहे हैं। अब तक 516 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिनमें 127 इनामी नक्सली हैं।